थाना मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई, साप्ताहिक बाजार में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260203-WA0630.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तूरी (बिलासपुर)। थाना मस्तूरी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जयरामनगर स्थित साप्ताहिक बाजार में धारदार चाकूनुमा गड़ासा लहराकर लोगों को डराने–धमकाने वाले एक युवक को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। इसी दौरान दिनांक 02 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि जयरामनगर साप्ताहिक बाजार के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना मस्तूरी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

NTPC World Environment Day

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन यादव उर्फ चीता, पिता अशोक सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेहतराई रोड, अशोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकूनुमा गड़ासा बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 68/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

मस्तूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!