14 एवं 15 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का होगा आयोजन

0
image_search_1770299572132.jpg

रिपोर्टर✒️ कमलेश सिंह
कवर्धा । छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दुर्ग शहर में आयोजित है। रोजगार मेला का उद्देश्य एक ही जगह में नियोजक एवं आवेदक को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर, मेला स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर, चयन किया जाएगा। कबीरधाम जिले ऐसे नियोजक जिन्हें अपनी संस्था में रिक्त पदों में भर्ती किया जाना है वे विभाग की ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होकर, ऑनलाईन रिक्तियॉ भेज सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में रिक्तियों की जानकारी सहित 10 फरवरी 2026 तक जमा कर सकते हैं, जिससे पदों पर भर्ती हो सके। निजी क्षेत्र में रोजगार इच्छुक आवेदक भी इस विभाग की ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत कराकर रोजगार मेला के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!