अवैध नशे और हथियारों के अंतर्राज्य गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का करारा प्रहार मिनीबस्ती में रेड, पिस्टल–कारतूस व 1100 प्रतिबंधित नशीली गोलियां जप्त भोपाल से हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

0

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

IMG-20260205-WA0646.jpg

बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की सप्लाई पर नकेल कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा में सघन रेड और चेकिंग कर अंतर्राज्य गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीली गोलियां, ऑटोमेटिक पिस्टल, कारतूस और अन्य हथियार जप्त किए गए हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में
स्वराज कुर्रे (20 वर्ष) निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर तथा
धीरेन्द्र सिंह तोमर (37 वर्ष) निवासी अवधपुरी, थाना अवधपुरी, जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) शामिल हैं।

NTPC World Environment Day

रेड में भारी मात्रा में जप्ती
विशेष टीम द्वारा मिनीबस्ती क्षेत्र में बदमाशों के घरों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे के कब्जे से नाइट्राजेपाम की लगभग 1100 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, दो ऑटोमेटिक पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, 4 मैग्जीन, एक धारदार लोहे का चाकू तथा जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG-10-CA-8764 जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

भोपाल से हो रही थी हथियारों की सप्लाई
पूछताछ में स्वराज कुर्रे ने खुलासा किया कि अवैध हथियारों की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा की जाती थी। जानकारी सामने आई कि धीरेन्द्र तोमर पूर्व में भी बिलासपुर जिले में पिस्टल सप्लाई के मामलों में संलिप्त रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक और विशेष टीम को भोपाल रवाना किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी धीरेन्द्र तोमर को एक पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

रिमांड पर पूछताछ, संपत्ति जब्ती की तैयारी
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं धीरेन्द्र तोमर को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायरों और नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान भी कर ली है, जिन पर शीघ्र ही वैधानिक जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे और हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ यह एंड-टू-एंड कार्रवाई है और आने वाले दिनों में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!