वन क्षेत्र रक्षक से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा
शराब के नशे में 4 युवकों ने किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

0

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

IMG-20260205-WA0840.jpg

रतनपुर। वन विभाग के एक क्षेत्र रक्षक के साथ शासकीय कार्य के दौरान मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त कर रहे वन क्षेत्र रक्षक कृपानंद जांगड़े (34 वर्ष) के साथ शराब के नशे में धुत चार अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर न केवल शासकीय कार्य में बाधा डाली, बल्कि हाथ-मुक्कों से मारपीट भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कृपानंद जांगड़े, पिता लखन जांगड़े, वन क्षेत्र रक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे गश्त के दौरान भैंसाझार क्षेत्र में थे, तभी बीच रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए हुए चार युवक शराब पीते मिले। जब क्षेत्र रक्षक ने उन्हें रास्ता हटाने को कहा, तो आरोपियों ने “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट कर दी। घटना में क्षेत्र रक्षक को चोटें आई हैं।

मामला दर्ज, दो आरोपी हिरासत में
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3, 5 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में

  1. बीरबल यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा
  2. राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा
    शामिल हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
थाना रतनपुर पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान और पतासाजी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शासकीय सेवक के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस घटना से वन विभाग और प्रशासनिक अमले में रोष व्याप्त है तथा कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!