अवैध शराब परिवहन पर तारबाहर पुलिस की कार्रवाई

0
IMG-20260215-WA0929

• पुराना बस स्टैंड से आरोपी गिरफ्तार, 9 बीयर और स्कूटी जब्त

बिलासपुर । जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 नग बीयर और एक स्कूटी (एक्टिवा/जूपिटर) जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के परिवहन और बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड शुलभ के सामने घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक CG 10 Z 9578 को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के थैले से 6 नग बीयर तथा डिक्की से 3 नग बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से आरोपी (24 वर्ष), निवासी शुरू अमेरी सतनाम नगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अप.क्र. 53/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। जब्त शराब और स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और जय बंजारे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!