लोरमी में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार, दो युवक जेल भेजे गए

0
IMG_20260220_071416_511

मुंगेली/लोरमी | मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाठापारा में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रकरण में पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना लोरमी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले वेदप्रकाश अग्रवाल और रंजीत अग्रवाल ने पुरानी रंजिश के चलते महिला को घर में अकेला पाकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने महिला की लज्जा भंग करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ की, अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 52/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 332(सी), 296, 351(3) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

लोरमी पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और पीड़िता व गवाहों के बयान दर्ज किए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रंजीत अग्रवाल (26 वर्ष) और वेदप्रकाश अग्रवाल (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15 गायत्रीपारा लोरमी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को 18 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देशन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वैष्णव सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!