मस्तूरी में 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 26 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

0
IMG_20260220_071751_879

मस्तूरी । क्षेत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज 20 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र पहले ही वितरित किए जा चुके हैं, जिन्हें क्षेत्र के विभिन्न पुलिस चौकी और थानों में पूरी गोपनीयता के साथ सुरक्षित रखा गया है। प्रश्नपत्र विषयवार परीक्षा तिथि के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसी क्रम में विकासखण्ड में कुल 26 विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार 20 फरवरी से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी, जबकि 21 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

तीन उड़नदस्ता टीमें गठित

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र में परीक्षा की निगरानी के लिए तीन अलग-अलग उड़नदस्ता टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों का नेतृत्व बीईओ , तहसीलदार तथा सीईओ करेंगे। प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल रहेंगे, जो क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल पर सख्ती से रोक लगाएंगे।

नकल रोकने सख्त निर्देश

परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में नकल न होने पाए। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

प्रशासन का दावा है कि कड़ी निगरानी, उड़नदस्ता टीमों की सक्रियता और पुलिस की मौजूदगी के चलते इस वर्ष मस्तूरी क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!