वनग्राम अचानकमार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की जनचौपाल, 8 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
चार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा
अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा, स्वयं सहायता समूहों को मिली 5 जिप्सी
लोरमी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक ने गुरुवार को वनग्राम में जनचौपाल आयोजित कर 8 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनचौपाल के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से चार ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 25 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूह को पांच जिप्सी वाहन उपलब्ध कराए गए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिवसीय असम दौरे से लौटने के बाद सीधे रायपुर एयरपोर्ट से वनग्राम अचानकमार पहुंचे। जनचौपाल में क्षेत्र की माताएं-बहनें, बुजुर्ग, युवा और स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि ऐसे आयोजन जनता और शासन के बीच सेतु का काम करते हैं। इससे न केवल समस्याओं को समझने में मदद मिलती है, बल्कि उनका त्वरित समाधान भी संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान अचानकमार टाइगर रिजर्व की ओर से स्वयं सहायता समूह को पर्यटन के लिए पांच जिप्सी वाहन सौंपे गए। सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को टॉर्च का वितरण भी किया गया। इसके अलावा अचानकमार में नवनिर्मित लोकमंच का ग्रामीणों के साथ लोकार्पण किया गया और वरिष्ठ वनकर्मियों का सम्मान भी किया गया।

जनचौपाल में वनग्राम अचानकमार, छपरवा, लमनी, बिंदावर, कटामी, दानवखार, सिवलखार, टिलई डबरा, सारसडोल, बम्हनी, रंजकी सहित आसपास के कई ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने लमनी, कटामी और छपरवा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपए तथा अचानकमार क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए की अतिरिक्त घोषणा की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष , लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष , जनपद पंचायत अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




