कैशलेस चिकित्सा सुविधा का स्वागत, वेतन विसंगति पर निराशा

0
IMG-20260224-WA0960(1)

शालेय शिक्षक संघ ने बजट पर दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 पर ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। संघ के जिलाध्यक्ष ने शासकीय सेवकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा और उसके लिए बजटीय प्रावधान की घोषणा का प्रथम दृष्टया स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति आभार जताया।

दीपक वेंताल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होना शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत है, विशेषकर गंभीर बीमारी या आपात स्थितियों में यह निर्णय आर्थिक बोझ कम करेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सुविधा पर अंतिम और पूर्ण प्रतिक्रिया नियम–शर्तों के सार्वजनिक होने के बाद ही दी जा सकेगी। “जब तक कैशलेस चिकित्सा के दिशा-निर्देश, सूचीबद्ध अस्पतालों और कवरेज की सीमा स्पष्ट नहीं होती, तब तक इसकी प्रभावशीलता का आकलन संभव नहीं है,” उन्होंने कहा।

NTPC World Environment Day

वहीं, बजट में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का समाधान न होना और शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन के लिए पूर्व सेवा की गणना नहीं किए जाने पर संघ ने गहरी निराशा जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये दोनों मुद्दे लंबे समय से शिक्षकों की प्रमुख मांगें रही हैं, जिन पर अपेक्षित निर्णय न आना शिक्षक समाज के लिए निराशाजनक है।

संघ ने शासन से आग्रह किया कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा के नियम शीघ्र सार्वजनिक किए जाएं और साथ ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति तथा एलबी संवर्ग की पेंशन संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि शिक्षकों को वास्तविक राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!