आजाद चौक में बड़ी कार्रवाई: 75 लाख रुपये नगद बरामद

0
IMG-20260228-WA0551

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आयकर विभाग को दी गई सूचना

रायपुर । शहर में अवैध लेन-देन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक युवक के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस कमिश्नरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आजाद चौक क्षेत्र के समता कॉलोनी में एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-04 NJ 8956 को रोका गया, जिसमें एक बड़ा थैला रखा हुआ था।

NTPC World Environment Day

थैले की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम मिली। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया। नकद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर वह कोई भी संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका और पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

नगद, मोबाइल और वाहन जब्त

पुलिस ने मिलन शर्मा के कब्जे से कुल ₹75,00,000 (पचहत्तर लाख रुपये) नगद, 4 मोबाइल फोन तथा एक्टिवा वाहन को जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 106 बीएनएसएस में कार्रवाई की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है, जहां से अग्रिम जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नकद राशि के स्रोत और उपयोग की विस्तृत जांच जारी है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: मिलन शर्मा
  • पिता: राधेश्याम शर्मा
  • उम्र: 25 वर्ष
  • निवास: समता कॉलोनी, खादुश्चाम मंदिर के सामने वाली गली, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध आर्थिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!