मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रहंगी किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

0
IMG-20260228-WA0808


बिलासपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिले के विकास को नई गति देते हुए बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ रुपये की लागत से 89 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 82 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल लाभ मिलेगा। साथ ही 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!