NTPC World Environment Day

रायपुर में 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी निवासी आरोपी से 14 लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त

0
IMG-20260304-WA1505

रायपुर । पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28.621 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और शहर में गांजा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 14.41 लाख रुपये मूल्य का गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को 3 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि कबीर नगर क्षेत्र के सीतानगर गोगांव रोड स्थित अविनाश आशियाना के पीछे भाठा के पास एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहारी निवासी बताया। पुलिस ने उसके ट्रॉली बैग और अन्य बैग की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ मिला। टीम ने कुल 28.621 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14,31,050 रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत धारा 20 (सी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने गांजा तस्करी के 16 मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 185.002 किलोग्राम गांजा, 2,05,700 रुपये नगद, दो चारपहिया वाहन और नौ मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!