वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर जब्त वन विभाग की कार्रवाई

0
IMG-20260312-WA0888

रायपुर । वनों को अवैध कटाई, आग और अतिक्रमण से बचाना (संरक्षण) तथा नए पेड़ लगाकर वन क्षेत्र को बढ़ाना है l छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्रबंध संचालक वन विकास निगम के निर्देशानुसार सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन और रात्रि गश्त की जा रही है, जिससे वन क्षेत्रों की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की गश्ती टीम ने सूचना मिलने पर परिक्षेत्र भैंसाझार के कक्ष क्रमांक पी-1608 में कार्रवाई की। यहां वन भूमि पर ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से जुताई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। वन विभाग ने वाहन स्वामी के विरुद्ध वन अपराध दर्ज करते हुए हरे रंग का सोल्ड जॉन डीयर ट्रैक्टर (चेचिस क्रमांक आईपी वाई-5310ईएचएसएफ-071116) जप्त कर अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी लोरिकराम यादव, पिता बरातू यादव, निवासी फूलवारीपारा, पोस्ट सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ग) एवं धारा 52 के तहत प्रकरण क्रमांक 99/19, दिनांक 11 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर अभिषेक सिंह और मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल बिलासपुर सत्यदेव शर्मा के निर्देशन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल तोषपाल साहू, अश्वनी मेहरा, अरुण कुमार सिंह, गोविंदा वर्मा, क्षेत्ररक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, कृपानंद जॉगड़े, कार्तिकराम धुर्वे तथा भैंसाझार परिक्षेत्र के रोपण सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन अपराध के विरुद्ध की गई इस त्वरित कार्रवाई पर प्रबंध संचालक प्रेम कुमार ने टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग गश्त, अग्नि सुरक्षा, और चेक पोस्ट के माध्यम से वनों के अतिक्रमण रोकने का कार्य करता है। वन सुरक्षा एवं संवर्धन में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!