अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, होली मिलन व सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

0
IMG-20260316-WA0381

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु सहायता की घोषणा की

बिलासपुर। अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन रविवार, 15 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सम्मेलन में होली मिलन, वार्षिक आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण व अनुमोदन तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों के संबंध में चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी थे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश सुर्या (प्रदेश महामंत्री अ.जा. एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), विशिष्ट अतिथि दामोदर कांत (सदस्य जिला पंचायत) सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में तारेश्वरी नायक, शशि पटेल एवं सीता पटेल (सहसंयोजक, केंद्रीय समिति रायगढ़) भी शामिल हुईं।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर चंद्रप्रकाश सुर्या ने नवागांव में शौचालय निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भी शामिल हुए और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े जागेंद्र कश्यप (जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), श्यामलाल पटेल (मंडल महामंत्री), भास्कर पटेल (जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य), परदेसी जगत, विनोद शर्मा, रामपाल पटेल, हर्ष केडिया, हिरेंद्र पटेल (युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयरामनगर-गतौरा मंडल) भी उपस्थित रहे।

वहीं समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में सतीराम पटेल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज), परमेश्वर पटेल, बृजमोहन पटेल, तीरिथ पटेल, मुरलीधर पटेल, गोपीनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, संजय पटेल, प्रतीक पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!