ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 22.75 टन अवैध कबाड़ जब्त

0
IMG-20260318-WA0745

12 चक्का ट्रक सहित 18 लाख का माल बरामद, चालक न्यायालय में पेश

रायगढ़ रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.75 टन स्क्रैप कबाड़ से भरे एक 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन सहित करीब 18 लाख रुपए का माल बरामद कर आरोपी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से अवैध कबाड़ लोड कर एक ट्रक पूंजीपथरा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।

जांच के दौरान चालक राजेश यादव (20), निवासी पटना (बिहार) से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह के आधार पर पुलिस ने ट्रक और उसमें लोड 22.75 टन कबाड़ को जब्त कर लिया।

NTPC World Environment Day

पुलिस के अनुसार जब्त ट्रक की कीमत करीब 9 लाख रुपए और कबाड़ की कीमत भी लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह कुल करीब 18 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।

आरोपी चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें अन्य स्टाफ की भी सक्रिय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि अवैध कबाड़ और चोरी के माल के कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!