शराब के नशे में महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

0
IMG-20260402-WA0960

जांजगीर-चांपा । अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र की एक महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। आरोपी ने महिला से पैसों की मांग करते हुए अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटा। बीच-बचाव करने आई महिला की मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 119(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए।

NTPC World Environment Day

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आरक्षक राज पांडे और रमेश भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अकलतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!