तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन घायललैंगा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा, 4 यात्रियों की हालत गंभीर

0
12-3

कोरबा । जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय श्री बस पेंड्रा से कोरबा की ओर जा रही थी। 52 सीटर इस बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। जैसे ही बस लैंगा मुख्य मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चालक साइड से जोरदार टक्कर मार दी और घटना के बाद मौके से आगे निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

NTPC World Environment Day

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि बस और ट्रेलर की सीधी भिड़ंत होती, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था और जनहानि की आशंका बढ़ जाती। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया और लोग घबराकर बाहर निकलने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पसान थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!