गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर देशभर में श्रद्धा, अमित शाह व प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

0
7-12

नई दिल्ली सिख धर्म के नवम गुरु गुरु तेग बहादुर जी के पावन प्रकाश पर्व पर देशभर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके महान बलिदान को मानवता के इतिहास में अद्वितीय बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने भारतीय संस्कृति, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहकर गुरु साहिब ने करुणा, साहस और त्याग की अमिट मिसाल पेश की।

उन्होंने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों ने अपनी आस्था की रक्षा के लिए सहायता मांगी, तब गुरु तेग बहादुर जी ने अपने प्राणों का बलिदान देकर धर्म की रक्षा की। यही कारण है कि उन्हें ‘हिंद की चादर’ के रूप में सम्मानित किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन निडरता, त्याग और मानवता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का संदेश आज भी समाज को सत्य, न्याय और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

अमित शाह ने दिल्ली स्थित सीसगंज गुरुद्वारा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थान आज भी गुरु साहिब के बलिदान की गाथा का जीवंत प्रतीक है और देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व देशवासियों को धर्म, मानवता और न्याय की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!