NTPC World Environment Day

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने मुंगेली से बाघामुड़ा तक मार्ग का किया भूमिपूजन

0
IMG-20260423-WA1216

17.98 करोड़ से सुधरेगी आवागमन सुविधा

मुंगेली । केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने चातरखार में मुंगेली से बाघामुड़ा तक सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130ए के अंतर्गत मुंगेली शहरी क्षेत्र में “वन टाइम इम्प्रूवमेंट” योजना के तहत किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 5.265 किलोमीटर एवं स्वीकृत लागत 17.98 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जानकारी का सार्वजनिक प्रदर्शन आवश्यक है, ताकि आमजनों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सरकार आमजनों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरे हो सकते हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि बरसात के दौरान इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि बारिश से पूर्व पैचवर्क सहित सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने सड़कों पर पर्याप्त संकेतक (साइन बोर्ड) लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!