नौकरी के झांसे में महिला व नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0
IMG-20260426-WA0524

रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस ने जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में सुरेन्द्र बेहरा (34), निवासी ग्राम रायकेरा, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 16 अप्रैल को उसकी भाभी (30 वर्ष) को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताते हुए रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने 22 अप्रैल को पुनः कॉल कर महिला को ग्राम अमलीडीह, घरघोड़ा बुलाया।

पीड़िता अपनी भाभी के साथ वहां पहुंची, जहां आरोपी उन्हें चिमटापानी के पास मिला और अपनी ग्रे रंग की कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने पहले महिला से छेड़खानी की और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।

NTPC World Environment Day

घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत धारा 74, 75(2), 76, 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान स्थापित की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारूति ब्रेजा कार (क्रमांक JH-17-Q-2761) और मोबाइल फोन जब्त किया है। पीड़िताओं से शिनाख्त कराए जाने पर आरोपी की पुष्टि हुई। पूछताछ में उसने फर्जी नाम “विजय” बताकर नौकरी के नाम पर महिला को बुलाना और अपराध करना स्वीकार किया।

शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!