सरकंडा पुलिस की ईमानदारी, 3 लाख के जेवरात से भरा बैग सुरक्षित लौटाया

0
IMG-20260426-WA1269

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की सजगता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कपड़ों से भरा एक भूला हुआ बैग पुलिस ने उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 1:30 बजे शेख आलमगीर (27 वर्ष), निवासी हैदर नगर, जिला पलामू (झारखंड) बस से उतरने के बाद शिवघाट के पास अपना बैग भूलकर चले गए थे। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े रखे हुए थे।

रात्रि गश्त के दौरान सरकंडा पुलिस को लावारिस हालत में बैग मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित थाना परिसर में रखा और उसके मालिक की तलाश शुरू की। इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिससे बैग मालिक की पहचान सुनिश्चित की गई।

पुलिस ने पुष्टि के बाद शेख आलमगीर को थाने बुलाया और बैग में लगे ताले को खुलवाकर सामान की जांच कराई। बैग में लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और कपड़े सुरक्षित पाए गए, जिसे पुलिस ने विधिवत् उनके सुपुर्द कर दिया।

अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर शेख आलमगीर ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की ईमानदारी की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि सतर्कता और जिम्मेदारी से कार्य करने पर पुलिस व्यवस्था में आमजन का विश्वास और मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!