शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

0
IMG-20260426-WA0798

रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़िता ने 23 अप्रैल को थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष), निवासी भिलाई नगर, जिला दुर्ग से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को रेलवे में जे.ई. बताते हुए विवाह का भरोसा दिलाया और लगातार संपर्क में रहा।

पीड़िता के मुताबिक, 14 दिसंबर 2025 को आरोपी उसके तमनार स्थित घर पहुंचा और परिजनों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब विवाह की बात आगे बढ़ी तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने से इंकार कर दिया।

मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर रायपुर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, हेम प्रकाश सोन, पुरुषोत्तम सिदार और अतुल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि शादी का झांसा देकर महिलाओं का शोषण करने वाले आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!