गोलमाल 5 में शरमन जोशी की वापसी, फंटूश टीम संग ऊटी पहुंचे रोहित शेट्टी, अजय देवगन ने दिखाई झलक

0
golmal-5

गोलमाल 5 के अपडेट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज है. मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की शूटिंग शुरू कर दी है. अजय देवगन ने गोलमाल 5 के शेड्यूल की एक झलक शेयर की है, जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दी है. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गोलमाल 5 के स्टार कास्ट के एक झलक शेयर की है और फैंस को बताया है कि गोलमाल 5 की अगली शूटिंग शुरू हो गई है. उन्होंने ऊटी से एक मजेदार वीडियो मोंटाज शेयर किया है, जिसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू नजर आ रहे हैं. अजय ने अरशद, तुषार, शरमन, श्रेयस और कुणाल के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है. इस तस्वीर में ये सभी एक्टर उस मशहूर पांच-सीटर बाइक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म फ्रेंचाइजी का एक अहम हिस्सा रही है. अजय ने इंस्टाग्राम इस मजेदार वीडियो मोंटाज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, इस बार सवारी बड़ी है, और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा. गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल, लड़कों के साथ. रोहित शेट्टी ने भी वही वीडियो मोंटाज शेयर किया और कैप्शन में लिखा है, 20 सालों से पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं. गोलमाल 5. ऊटी शेड्यूल. ऊटी का शेड्यूल से यग लग रहा है कि रोहित शेट्टी खूबसूरत आउटडोर लोकेशन्स पर बड़े लेवल पर हाई-एनर्जी वाले सीन्स को फिल्माने में लगे हुए हैं. वहीं, इस क्लिप में यह भी साफ हो गया है कि फिल्म के गोलमाल 5 में शरमन जोशी की वापसी हो रही है. वह 2006 की ओरिजिन फिल्म का हिस्सा थे. उन्होंने फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाया था. ओरिजिनल फिल्म में शरमन के अलावा अजय देवगन, अरशद वारसी, जोशी और तुषार कपूर ने भी काम किया था, और यह बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इन सालों में, गोलमाल फ्रैंचाइजी बॉलीवुड के सबसे जाने-पहचाने कॉमेडी ब्रैंड्स में से एक बन गई है. गोलमाल के बाद इसकी 4 सीक्वल फिल्में आईं, जिनका नाम गोलमाल रिटर्न्स, जो 2008 रिलीज हुई, 2010 में गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन, जो 2017 रिलीज हुई थी, है. इन सभी को दर्शकों और फैंस से काफी सराहना मिली थी. गोलमाल 5 का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है. हालांकि फिल्म की कहानी अभी तक गुप्त रखी गई है, लेकिन रोहित शेट्टी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि आने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक अहम भूमिका निभाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!