पीएम श्री सेजेस मारो द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का प्रदर्शन

0
IMG-20260430-WA0442

रिपोर्टर ✒️ विनय सिंह

बेमेतरा (मारो) । कक्षा 10 वीं तथा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए, जिसमें पीएम श्री सेजेस मारो के छात्र छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में प्रदर्शन किया गया। कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.6%तथा कक्षा दसवींका परिणाम83%रहा। कक्षा दसवीं की छात्रा श्रुति साहू ने 96.67% के साथ जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र भूपेंद्र ने 84.2% के साथ प्रथम,शशि 83.4% ने द्वितीय तथा माही 79. 2% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में श्रुति साहू ने 96 .67% प्रतिशत के साथ प्रथम हीरा गेंदले ने 89 .83 %लोकेश सिंगर ने 87.83 %के साथ तृतीय एवं कविता साहू ने 83.83% के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। उनके इस प्रयास हेतु प्राचार्य श्रीमती सरिता गुप्ता, एसएमडीसी अध्यक्ष नरेन्द्र साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्षश्री धनलाल देशलहरे एवं शिक्षकों रोमनाथ साहू, पालन सिंह क्षत्रिय, प्रियव्रत परमार एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा छात्रो को बधाई प्रेषित की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!