एसईसीएल मुख्यालय में 10 कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ किया गया सेवानिवृत्त

0
IMG-20260430-WA1072


सीएमडी कक्ष में आयोजित समारोह, शाल-श्रीफल और भुगतान चेक देकर दी गई विदाई; प्रबंधन ने सराहा योगदान


बिलासपुर। बिलासपुर स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले 10 कर्मियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय के सीएमडी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सभी कर्मियों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित करते हुए उनके समस्त देयकों का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चन्द्रमोहन वर्मा (महाप्रबंधक, सिविल/सीएसआर), एसके महापात्रा (मुख्य प्रबंधक), संजय दास (प्रबंधक, सर्वे), श्याम बोरकर (सहायक अभियंता), पुरुषोत्तम लाल साहू (असिस्टेंट सुपरवाइजर), व्ही. नागेश (फोरमेन इंचार्ज), संतोष कुमार मेश्राम (असिस्टेंट सुपरवाइजर), दल बहादुर गुरुंग (सीनियर ऑपरेटर), बैकुंठ महानंदा (सामान्य सहायक) और भोला प्रसाद (सुरक्षा प्रहरी) को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर विदाई दी गई।

समारोह में प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन कर्मियों की मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता से ही कंपनी निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को संस्था हमेशा याद रखेगी। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी एसईसीएल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में कार्य का माहौल सहयोग और समर्पण से भरा रहा, जहां सभी ने मिलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने किया, जिन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय भी प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!