बीजापुर जिले ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में अव्वल

0
IMG-20260430-WA1065

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में बीजापुर पूरे प्रदेश में अग्रणी रहा। कक्षा 10वीं में जिले ने 96.06 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं कक्षा 12वीं में 95.03 प्रतिशत परिणाम के साथ बीजापुर दूसरे स्थान पर रहा।

विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।इस सफलता में विद्यार्थियों की मेहनत साफ दिखाई देती है। 12वीं में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर के छात्र अंकित मोरला ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। 10वीं में नवीन कन्या हाईस्कूल के छात्र अनिल कुमार मज्जी ने 93.50 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया।

आंकड़ों में सफलता जिले के कुल 4117 विद्यार्थियों में से 2805 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में 2416 विद्यार्थियों में से 1652 प्रथम श्रेणी में सफल हुए वहीं कक्षा 12वीं में 1701 में से 1153 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

NTPC World Environment Day

रणनीति और मॉनिटरिंग बनी सफलता की कुंजी इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग की सुदृढ़ योजना रही। कलेक्टर बीजापुर के निर्देशन में सत्र की शुरुआत से ही लक्ष्य आधारित योजना बनाई गई।

हर दो महीने में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई, कमजोर छात्रों के लिए रिमेडियल कक्षाएं चलाई गईं। क्डथ् फंड से 48 “शिक्षा मितान” नियुक्त किए गए और जिला स्तर पर परीक्षा सेल बनाकर ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र तैयार किए गए।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सफलता पामेड़, कोशलनार, बेदरे, मिरतुर, फरसेगढ़ और बासागुड़ा जैसे पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों ने भी शत-प्रतिशत परिणाम देकर नई उम्मीद जगाई है। यह शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। बीजापुर की यह सफलता न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है। यह दिखाता है कि सही योजना, निरंतर प्रयास और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!