मुंगेली में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त

0
IMG_20260501_085515_166

आबकारी विभाग की कार्रवाई; गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

मुंगेली। मुंगेली जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक और सफलता मिली है। कलेक्टर के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को महुआ कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में की गई, जहां आबकारी टीम ने रमाकांत जांगड़े के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जेरिकेन में कुल 10 लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमाकांत जांगड़े (उम्र 39 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामद शराब अवैध रूप से संग्रहित पाई गई, जिस पर आबकारी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) और 59(क) के तहत गैर जमानती अपराध दर्ज कर प्रकरण कायम किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी जय सिंह मरकाम, आरक्षक राजेश कुमार पटेल एवं जयेंद्र नंदागौरी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!