चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

0
IMG_20260501_085340_446

सरगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

मुंगेली/सरगांव । मुंगेली जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरगांव पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं डीएसपी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 30 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि मौहार पारा मार्ग पर एक युवक मोटरसाइकिल से घूमते हुए लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान विजय साहू (21 वर्ष) निवासी सरगांव के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह मारपीट के इरादे से चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू एवं हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 10 U/8232) जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!