नीट प्री मॉक टेस्ट का सफल आयोजन बुद्ध जयंती पर 45 दिवसीय निःशुल्क क्रैश कोर्स के तहत छात्रों में उत्साह

0
IMG_20260502_070723_747

मुंगेली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डॉ. ब्रॉस मास्टर-की एकेडमी द्वारा बुद्ध जयंती के अवसर पर नीट, जेईई, बीएससी नर्सिंग एवं सीयूईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए छठवीं बार 45 दिवसीय निःशुल्क क्रैश कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नीट प्री मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर कक्षा 10वीं में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली भावना साहू एवं 12वीं में 86 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली रक्षा साहू को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

NTPC World Environment Day

तय समय पर परीक्षा, कड़ी जांच व्यवस्था

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व कोचिंग टीम द्वारा परीक्षार्थियों के आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो की सघन जांच की गई।

निर्धारित समय पर सीनियर डायरेक्टर राजेंद्र दिवाकर एवं केंद्राध्यक्ष श्रीमती आशा दिवाकर द्वारा प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट के पैकेट खोले गए, जिसके बाद छात्रों को प्रश्नपत्र (बुकलेट) और ओएमआर शीट वितरित की गई।

निरीक्षण और पारदर्शिता पर जोर

परीक्षा के दौरान प्रादेशिक सचिव एवं व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर, सेवानिवृत्त तहसीलदार वेदराम चतुर्वेदी एवं जगदीश प्रसाद कांत ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा उपरांत ओएमआर शीट की मूल प्रति एकत्रित कर कार्बन कॉपी छात्रों को वापस दी गई तथा तत्काल आंसर-की जारी कर दी गई।

छात्रों से लिया गया फीडबैक

परीक्षा समाप्ति के बाद विद्यार्थियों से फीडबैक लिया गया, जिसमें मॉक टेस्ट के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में वीक्षक के रूप में प्रेमचंद टंडन एवं तोपचंद दिवाकर ने अपनी भूमिका निभाई, जबकि कोचिंग टीम के साहू सर एवं नरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

प्रवेश पत्र वितरण के साथ समापन

कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों के साथ बैठक कर मुख्य नीट परीक्षा के प्रवेश पत्र वितरित किए। संस्थाध्यक्ष राजेंद्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!