सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू

0
IMG-20260503-WA0381

जनता से सीधे संवाद कर योजनाओं का लेंगे फीडबैक

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज किया। वे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए।

जनता से सीधा संवाद, योजनाओं की जमीनी समीक्षा

इस विशेष अभियान के तहत मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में पहुंचकर आम नागरिकों से रूबरू होंगे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसका उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान

उल्लेखनीय है कि ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत 1 मई से हुई है, जो 10 जून तक प्रदेशभर में जारी रहेगा। इस दौरान प्रशासनिक टीम भी सक्रिय रूप से फील्ड में रहकर समस्याओं के समाधान पर काम करेगी।

वरिष्ठ अधिकारी भी दौरे में शामिल

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए हैं।

यह दौरा शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू

जनता से सीधे संवाद कर योजनाओं का लेंगे फीडबैक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज किया। वे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए।

जनता से सीधा संवाद, योजनाओं की जमीनी समीक्षा

इस विशेष अभियान के तहत मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में पहुंचकर आम नागरिकों से रूबरू होंगे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसका उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान

उल्लेखनीय है कि ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत 1 मई से हुई है, जो 10 जून तक प्रदेशभर में जारी रहेगा। इस दौरान प्रशासनिक टीम भी सक्रिय रूप से फील्ड में रहकर समस्याओं के समाधान पर काम करेगी।

वरिष्ठ अधिकारी भी दौरे में शामिल

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए हैं।

यह दौरा शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!