यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती

0
48-1


चक्कर आकर हुए बेहोश; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना


लखनऊ। अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आने के बाद बेहोशी की स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अजय राय दिन में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षकों और डॉक्टरों के सम्मेलन में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, अजय राय को सीने में दर्द, घबराहट और बेहोशी की शिकायत के चलते भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने लिखा कि अजय राय के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है और वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

गौरतलब है कि शाम के समय अजय राय ने मीडिया से बातचीत भी की थी, जिसमें उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!