चुनाव परिणामों को लेकर अरुण साव का बड़ा दावा, बोले—पांच राज्यों में भाजपा की बनेगी सरकार
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की जताई उम्मीद; महंगाई पर कांग्रेस के विरोध को बताया राजनीतिक एजेंडा
रायपुर। रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगामी पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों का पूरे देश को इंतजार है और शुरुआती रुझान स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने आम जनता की बजाय घुसपैठियों को प्राथमिकता दी, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ा है।
अरुण साव ने आगे कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा सरकार बनने की संभावना है। उनके अनुसार, इन राज्यों में जनता बदलाव चाहती है और इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा।
वहीं, महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी नीतियों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के विरोध को “राजनीतिक एजेंडा” करार देते हुए कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं का झुकाव पाकिस्तान की ओर दिखाई देता है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महंगाई अन्य देशों की तुलना में नियंत्रित है और सरकार आम जनता के हित में लगातार काम कर रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
