जांजी में 5 लाख के सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, काली मंदिर से बाजार तक बनेगी सड़क

0
IMG-20260503-WA0912

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

गांव-गांव सड़क का जाल बिछेगा: जनप्रतिनिधियों का दावा

बिलासपुर। जिला पंचायत के मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजी में गुरुवार को जिला पंचायत मद के पैसे से बनने वाले करीब 5 लाख रुपये की सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क काली मंदिर से बाजार तक लगभग 100 मीटर तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

NTPC World Environment Day

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या मस्तूरी जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य सहित भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता, शिव यादव, ईला देवांगन, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र पाटले, सचिव परमेश्वर सोनवानी, प्रदीप यादव, प्रदीप कांत, विजय कांत, चंद्रभान भारती, लक्ष्मीन भोई, राधिका वर्मा, लक्ष्मी भोई, देवकुमार मधुकर, दीपक वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और आने वाले समय में भी इस तरह के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!