लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान, लोरमी के छात्र प्रवीण्य सूची और प्रतियोगी परीक्षा में बना रहे स्थान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शत-प्रतिशत परिणाम लाने वाले प्राचार्यों का किया सम्मान
लोरमी में नालंदा परिसर से जगेगी ज्ञान की ज्योति और स्पोर्ट्स स्टेडियम से युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में हुए शामिल

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी के कबीर भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पालक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री साव ने लोरमी विकासखंड के 78 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के 380 प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट सफलता के लिए सम्मानित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भी सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर उन्होंने 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 15 विद्यालयों के प्राचार्यों और स्वच्छ, सुंदर विद्यालय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले 3 विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया।

मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि लोरमी ने शिक्षा जगत में पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक यहां के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सफलता मिलने पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि हमारी सफलता में माता-पिता, परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही छात्र सफल डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर एवं उद्यमी बनते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। युवाओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोरमी नगर में 8.5 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जहां युवाओं को विश्व स्तरीय लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

16 स्कूल के प्राचार्यों का हुआ सम्मान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम लाने पर सुकली स्कूल के प्राचार्य राजकुमार ध्रुव , पथरीकापा के खेमलता कश्यप, मोहबन्धा के केशव सिंह ध्रुव, गैंजी श्यामलाल पात्रे, सरगढ़ी के प्रवीण कुमार तंवर, बघमार के तेक सिंह राजपूत, घठोली के डीके निषाद, कोईलारी के पोषण साहू, लाखा सार के राघुनंदन राजपूत, लगरा के अशोक राजपूत जी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट लाने पर एमजेडी इंग्लिश स्कूल लोरमी के प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल, मोहबन्धा के केशव ध्रुव, खुड़िया के शिवप्रसाद मरावी जी तथा स्वच्छ स्कूल में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोतरी के प्राचार्य परमेश्वर खांडेकर, डोंगरिया के सुरेश कुमार शुक्ला, गोड़खाम्ही के जितेंद्र मोहारे को सम्मानित किया गया।

लोरमी के खिलाड़ियों का सम्मान कर किया उत्साहवर्धन
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री साव ने विकासखंड लोरमी के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पदक जीतने पर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। बॉक्सिंग खिलाड़ी अंकित राजपूत, दीप्ति राजपूत, निखिल सिंह राठौर, दुष्यंत साहू, नागेश्वर, युवराज, जलेश्वर महिलांगे और शतरंज खिलाड़ी यश शर्मा, सोमेश सिंह राजपूत, अंश केशरवानी का सम्मान किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, धनीराम यादव, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, विनय साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, प्रदीप मिश्रा, रामेश्वर बंजारे , मंडल अध्यक्षगण सुशील यादव, राजेंद्र साहू, लेखराज ठाकुर, राजेंद्र साहू , दिनेश कश्यप, महाजन जायसवाल, अरुण ध्रुव, डॉ अशोक जायसवाल , संदीप सोनी, राजेंद्र साहू , प्रदीप मिश्रा, राकेश दुबे, अंजनी देवी दास , संतोष साहू, अशोक साहू, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, घनेंद्र राजपूत, तामेश्वर साहू,अभिषेक पाठक, उत्तम साहू,पीयूष साहू,नारायण जायसवाल, मुकेश जायसवाल, मुकुल तिवारी, ललित राजपूत, संजय साहू, रघुवीर साहू, सुरेंद्र साहू, विजय निषाद, बाबूराम साहू, कोमल चंद्राकर ,भुनेश्वर यादव , धन्नू पटेल , देवराज यादव , विकास केशरवानी , भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पालक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
