पी एम आशा योजना के अंतर्गत चना, सरसों और मसूर की खरीदी का विधायक कौशिक ने किया निरीक्षण

0
IMG-20260512-WA0496

रिपोर्टर ✒️ रमेश पाण्डेय

बिल्हा । सुशासन तिहार का आयोजन मंडी परिसर बिल्हा में सम्पन्न हुआ।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक ने शासन की महती योजना पी एम आशा योजना के अंतर्गत चना, सरसों और मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। प्रशासन के हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी जनता से रूबरू हुए और उनकी समस्या सुन त्वरित निराकरण होने वाली समस्याओं का निराकरण किया एवं आवेदन लिए गए, इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ रामकुमार कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंड्रे, समिति बिल्हा के अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, सहायक आयुक्त उप पंजीयक सी.एस. जायसवाल, उप संचालक कृषि पी डी हथेश्वर, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर,सीईओ जिला सहकारी बैंक प्रभात मिश्रा, सहकारिता विस्तार अधिकारी नितिन घोरे, शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक, पर्यवेक्षक हितेश सलूजा, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश धुर्वे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री निशा यादव, समिति प्रबंधक कृष्णकुमार धुरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!