सपा सांसद लोधी का बयान कुत्सित मानसिकता और सपा के असली चरित्र का परिचायक : संतोष पाण्डेय

0
IMG-20260504-WA1383

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने महोबा से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र और विवादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री पाण्डेय ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा देश के प्रधानसेवक के लिए ‘हरामी’ जैसे अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह समाजवादी पार्टी की गुण्डागर्दी और अराजक संस्कृति का जीवन्त प्रमाण है। श्री पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बड़ों का सम्मान करने और मर्यादा बनाए रखने की कभी कोई परंपरा नहीं रही है। आज जब देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है, तब सपा जैसे दल केवल अनर्गल प्रलाप और ओछी राजनीति कर रहे हैं। श्री पाण्डेय ने सपा नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा कि क्या अखिलेश यादव अपने सांसद के इस कृत्य का समर्थन करते हैं? यादव तुरंत लोधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और देश की जनता से माफी मांगें। भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर समृद्ध लोगों ने सब्सिडी पर गैस सिलेण्डर लेना छोड़ दिया, कोरोना काल में तमाम अफवाह व विरोध के बावजूद घण्टा-शंख फूँके, एक दिन पूरे देश ने दीपक जलाकर दीपावली से ज्यादा रोशनी की। अपने नेता प्रधानमंत्री श्री मोदी पर पूरे देश को अटूट विश्वास है। जब देश में अन्न की कमी हुई तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री ने अन्न बचाने के लिए उपवास का आह्वान किया था। हम सबने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का तुलादान पढ़ा है। नेताजी के आह्वान पर देश की मातृ शक्ति, सुहागन स्त्रियों ने अपने आभूषण, मंगलसूत्र तक तुला पर रखकर दान किया था। श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित प्रधानमंत्री श्री मोदी पर सबकी श्रद्धा है, सबको विश्वास है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को यह पूरा विश,वास है कि उनके आग्रह पर पूरा देश उनके आग्रह को आत्मसात करेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी आज न केवल भारत के, बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनके प्रति सपा सांसद द्वारा इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। लोधी का यह बयान उनकी हताशा और कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है। सत्ता से बेदखल होने और जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद सपा के नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!