एक पेड़ के संरक्षण का महत्व”
एक पेड़, एक उम्मीद, एक भविष्य – डॉ मनीष बंजारा



मुंगेली । पेड़ों की महत्ता को आज हम समझ रहे है। जिसके चलते पर्यावरण संरक्षण के लिए स्टार आॅफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली ने नगर में वृक्षारोपण कर एक इतिहास बनाया है। हरियर मुंगेली सुघ्घर मुंगेली की थीम पर उनके द्वारा लगाये 90 प्रतिशत पेड़ जीवित है और एक वृक्ष का रूप ले चूके है। उनके इस आयोजन का पूरे नगर में व्यापक प्रभाव हुआ है। जिसके चलते लोग पेड़ लगाने और पेड़ों का संरक्षण करने के लिए अपना योगदान दे रहे है। एक अपवादिक उदाहरण के तहत सुरीघाट में स्टार आॅफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी द्वारा लगाये गये पौधे जो कि ट्री-गार्ड के साथ लगाया गया था लेकिन पशु-पक्षी एवं अन्य वजह से वह ट्री-गार्ड गिर गया था और पौधे सुखने लगा था। जिसे पेड़-पौधे के प्रति जागरूक डां. मनीष बंजारा ने देखा तो उन्होंने उसे वृक्ष बनने तक देखरेख का संकल्प लिया और ट्री-गार्ड को लगाकर खाद और पानी देकर ट्री-गार्ड को स्थापित कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण देते रहे। आज वह पौधा वृक्ष के रूप ले लिया है और इसी तरह हम पौधों को संरक्षित करते रहे तो पर्यावरण में हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
अब जानिए डां. मनीष बंजारा की सोच क्या है-
पेड़ों का संरक्षण करना अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ों से मित्रता करनी चाहिए। क्योंकि पेड़ हमारी सांसों से लेकर मन की शांति तक, सबकी रक्षा करते हैं। आगे बताया कि एक परिपक्व पेड़ (बड़ा पेड़)प्रति वर्ष लगभग 100-120 किलोग्राम ऑक्सीजन उत्पन्न करता है। यह मात्रा दो से तीन मनुष्यों की सालभर की ऑक्सीजन जरूरत पूरी कर सकती है। जो हमारी सांसों की पहली जरूरत है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। वे न केवल हमें हवा देते हैं, बल्कि फल, फूल, छाया और औषधियाँ भी प्रदान करते हैं।
पेड़ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं। ये कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करते हैं। जब पेड़ों की कटाई होती है, तो वर्षा कम होती है, मिट्टी बह जाती है और तापमान बढ़ता है। यही कारण है कि आज पृथ्वी पर गर्मी और प्रदूषण लगातार बढ़ रहे हैं।
पेड़ों की जड़ें जल को भूमि में रोकती हैं और भूजल स्तर को बनाए रखती हैं। वे नदियों, झीलों और पर्यावरण को जीवित रखते हैं। अनेक पक्षी और जीव-जंतु भी पेड़ों पर निर्भर रहते हैं। डां. मनीष बंजारा ने लोगो से अपील की है कि पेड़ लगाना अच्छी बात है उसे अपने जीवन में अपनाये और यदि आप पेड़ नहीं लगा सकते तो अपने आस-पास के पौधे को संरक्षण देने में योगदान दे। 4
मित्रों, पेड़ केवल हरियाली नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा हैं। हमें चाहिए कि हम हर वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाएँ और उसकी देखभाल करें। क्योंकि एक पेड़ लगाना सौ अच्छे कामों के बराबर है। यदि इसी तरह के सोच से लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो तो पर्यावरण संरक्षण का लाभ हमे मिलेगा ही।
आइए हम सब मिलकर संकल्प लें -“हम पेड़ों की रक्षा करेंगे, उन्हें बढ़ाएँगे, और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा पर्यावरण छोड़ेंगे।”

The News Related To The News Engaged In The Apna Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

