बिलासपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लाया रंग: कई परिवार हुए निहाल, अपहर्ता सलाखों के पीछे

0
IMG-20260515-WA1140

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी

एसपी रजनेश सिंह के ‘जीरो टॉलरेंस’ टास्क से मिली बड़ी सफलता; जूनापारा पुलिस ने ग्राम पाली के आरोपी करन मरकाम को भेजा जेल

करगीरोड-कोटा/जूनापारा। बिलासपुर जिले में अपहृत और गुमशुदा नाबालिग बच्चों की बरामदगी के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और ‘ऑपरेशन तलाश’ लगातार मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिला उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  रजनेश सिंह (आईपीएस) के सख्त और प्रभावी निर्देशन में जिला पुलिस लगातार पीड़ित परिवारों के चेहरों पर खुशियां लौटा रही है। कप्तान द्वारा दिए गए ‘जीरो टॉलरेंस’ टास्क के बाद अप्रैल माह से ही पूरे जिले की पुलिस मुस्तैदी से गुम इंसानों और नाबालिगों की पतासाजी में जुटी हुई थी, जिसके अब बेहद सकारात्मक और सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं।

सैकड़ों परिवारों में लौटी खुशियां, अपहरण के मामलों का पटाक्षेप

पुलिस कप्तान  रजनेश सिंह के सख्त रवैये के बाद सक्रिय हुए पुलिस अमले ने बीते एक माह में सैकड़ों गुमशुदा इंसानों और नाबालिग बालक-बालिकाओं को खोज निकालने में सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत न सिर्फ पीड़ित बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा गया, बल्कि नाबालिगों के अपहरण और उनके खिलाफ अपराध करने वाले शातिर अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है।

जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

इसी कड़ी में ग्रामीण पुलिसिंग को मजबूत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में जूनापारा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
चौकी प्रभारी जूनापारा संजीव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पाली निवासी आरोपी करन मरकाम को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 249/26 दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2), 65(1) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO एक्ट) की धारा 4 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों ने जताया बिलासपुर पुलिस का आभार

जूनापारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की इस सक्रियता से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जूनापारा पुलिस स्टाफ ने महज एक महीने के भीतर 3 से 4 नाबालिग पीड़िताओं को सुरक्षित बरामद किया है, साथ ही लगभग 10 से 12 गुमशुदा इंसानों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया है।

“वरिष्ठ पुलिस कप्तान  रजनेश सिंह का यह अभियान वास्तव में तारीफ के काबिल है। जूनापारा पुलिस जिस संवेदनशीलता और तेजी से काम कर रही है, उससे हमारे क्षेत्र की बेटियां और परिवार खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!