पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘दबंग’ गिरफ्तार

0
IMG-20260515-WA1402

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस की मुहिम; डोंगाकोहरौद का आरोपी मनोज बंजारे भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा/पामगढ़। जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा अवैध शराब के कारोबार और उसकी अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर आरोपी को 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की तस्करी और बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना प्रभारी पामगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल डोंगाकोहरौद में दबिश दी। मौके पर पुलिस ने आरोपी मनोज बंजारे उर्फ रामसत्ता उर्फ दबंग (उम्र 39 वर्ष), निवासी डोंगाकोहरौद को घेराबंदी कर पकड़ा।
जब आरोपी की जामा तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से कुल 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

NTPC World Environment Day

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखने और बेचने के जुर्म में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी मनोज बंजारे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद दिनांक 14.05.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस टीम को मिली सफलता

अवैध शराब के खिलाफ की गई इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक विजय निराला, राजेश कोशले, और आरक्षक उमेश दिवाकर का सराहनीय व विशेष योगदान रहा। पामगढ़ पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!