NTPC World Environment Day

गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: फार्म हाउस मालिक समेत 8 रईस जुआड़ी गिरफ्तार

0
IMG-20260518-WA0520

CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा की संयुक्त कार्रवाई; 3.80 लाख नगद, 5 लग्जरी गाड़ियां और 11 मोबाइल जब्त, कुल 40 लाख का मशरुका बरामद

बिलासपुर। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गतोरी स्थित ‘वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस’ में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस ने आधी रात को दबिश दी। CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त छापामार कार्रवाई में फार्म हाउस के मालिक मनीष शर्मा सहित कुल 8 रईस जुआड़ियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी, दबोचे गए रईसजादे

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में शहर के बड़े खाईवाल और रईसजादे रात के अंधेरे में जुए का बड़ा फड़ सजाते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा ने एक विशेष टीम का गठन किया। योजनाबद्ध तरीके से फार्म हाउस को चारों तरफ से घेरा गया। पुलिस की अचानक एंट्री से फार्म हाउस में हड़कंप मच गया। जुआड़ी अपनी गड्डियां और गाड़ियां छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची (नाम व पता):

पकड़े गए आरोपियों में शहर के रसूखदार और नामचीन लोग शामिल हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है: क्र. जुआड़ी का नाम उम्र निवासी / थाना क्षेत्र 1रोशन सिंह 38 वर्ष ओमनगर, थाना सिविल लाइंस, बिलासपुर 2मुन्ना गोयल – राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइंस 3विकास सिंह – दीनदयाल कॉलोनी, मंगला 4मनीष शर्मा (फार्म मालिक) 42 वर्ष विद्या नगर, थाना तारबहार 5नीरज शर्मा 42 वर्ष विद्या नगर, थाना तारबहार 6दीपक अग्रवाल 37 वर्ष रामा लाइफ सिटी, सकरी 7चंद्रकिशन अग्रवाल – तखतपुर, बिलासपुर 8मयंक सोनकर 20 वर्ष नया बस स्टैंड, तिफरा

लाखों की नकदी सहित 40 लाख का माल जब्त

पुलिस ने जब फड़ पर रेड मारी, तो टेबल पर लाखों के दांव लगे हुए थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत ₹40,00,000 (चालीस लाख रुपये) आंकी गई है।

  • नगद राशि: ₹3,80,000/- (तीन लाख अस्सी हजार रुपये) नगद।
  • मोबाइल: 11 नग महंगे स्मार्टफोन (जुआड़ियों के पास से बरामद)।
  • चार पहिया वाहन: 05 लग्जरी कारें (जिससे आरोपी फार्म हाउस पहुंचे थे)।

“अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की यह जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई है। फार्म हाउस का मालिक खुद इस अवैध कारोबार में शामिल था। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त और गैर-जमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”
पुलिस प्रशासन, बिलासपुर

रसूखदारों में मचा हड़कंप, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज

पकड़े गए आरोपियों में से कई शहर के नामी कारोबारी और रसूखदार परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही थाने में पैरवीकारों का तांता लग गया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी दबाव के आगे झुका नहीं जाएगा। पुलिस ने जुआ एक्ट की नई और कड़ी गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिससे आरोपियों को आसानी से कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाएगी। इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस अब जिले के अन्य फार्म हाउसों पर भी नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!