रायपुर में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260524-WA0861

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई

28 हजार 500 रुपए नगद और ताशपत्ती जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 हजार 500 रुपए नगद और ताशपत्ती जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर में जुआ और सट्टा खेलने-खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट सहित थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचना जुटाई जा रही थी।

महिला मंडल भवन के पास चल रहा था जुआ

23 मई 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के दीपक कॉलोनी स्थित महिला मंडल भवन के पास कुछ लोग ताशपत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

NTPC World Environment Day

सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा।

नगदी और ताशपत्ती जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 हजार 500 रुपए नगद और ताशपत्ती जब्त की। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 190/26 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में दीपक कॉलोनी निवासी पवन कस्तुरिया उर्फ बब्बु (29 वर्ष) और अमित दीप उर्फ डेविड (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!