मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा

0
IMG-20260524-WA1300

सरकंडा पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा, 47 हजार 900 रुपए नगद और ताश जब्त

बिलासपुर में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 हजार 900 रुपए नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरकंडा थाना क्षेत्र के किसान पारा स्थित मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सरकंडा पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को मौके पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 47 हजार 900 रुपए नगद और ताशपत्ती बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

NTPC World Environment Day

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • देवेंद्र देवांगन, निवासी रपटा चौक सरकंडा
  • हरिओम साहू, निवासी शर्मा विहार सरकंडा
  • दुर्गेश यादव, निवासी मनोहर टॉकीज के पास कोतवाली
  • राजू सोनकर, निवासी देवान्चल सरकंडा
  • गोवर्धन साहू, निवासी एकता कॉलोनी सरकंडा
  • रितेश शर्मा, निवासी शर्मा विहार सरकंडा

पुलिस ने की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!