ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260524-WA1092

“खिलाड़ी बुक” पैनल से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

13.48 लाख नकद, कार, स्कूटी, मोबाइल और 27 एटीएम कार्ड जब्त

फरार सटोरियों पर लुक आउट सर्कुलर जारी

बिलासपुर। जिले में ऑनलाइन सट्टा और जुआ कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने “खिलाड़ी बुक” नामक ऑनलाइन पैनल के जरिए विभिन्न खेलों पर सट्टा संचालित करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 48 हजार रुपए नगद, 5 मोबाइल फोन, 27 एटीएम कार्ड, एक टाटा कार और एक स्कूटी जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 22 लाख 63 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में जुआ और सट्टा संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास कुछ लोग मोबाइल फोन के माध्यम से “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर दबिश देकर संतोष जसवानी, करन श्रीवास और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी संतोष जसवानी सट्टे की रकम आशीष जसवानी के माध्यम से आगे पहुंचाता था। इसके बाद पुलिस ने आशीष जसवानी को भी गिरफ्तार कर लिया।

NTPC World Environment Day

करोड़ों के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले में बड़े सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। बिलासपुर पुलिस फरार सटोरियों रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • संतोष जसवानी, निवासी रोमन हाईट्स गंगानगर फेस-02 मंगला
  • करन श्रीवास, निवासी नयापारा सिरगिट्टी
  • आशीष जसवानी, निवासी बीआर हॉस्पिटल के पास बिलासपुर
  • एक विधि से संघर्षरत बालक

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा और जुआ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!