जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260524-WA1022

हिर्री पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में दबोचा गया आरोपी

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर। हिर्री थाना पुलिस ने रंगदारी और धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर पैसे की उगाही की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष केशरी, निवासी पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ने थाना हिर्री पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पेण्ड्रीडीह चौक क्षेत्र में आरोपी द्वारा धमकाकर रंगदारी मांगी जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हिर्री पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत धारा 308(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक डीआर टंडन के निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अश्वनी कुमार साहू को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 24 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी का विवरण

  • अश्वनी कुमार साहू
  • पिता – तुलसीराम साहू
  • उम्र – 35 वर्ष
  • निवासी – ग्राम केशला, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर

पुलिस का कहना है कि जिले में रंगदारी, अवैध वसूली और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!