बहन से बातचीत को लेकर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260524-WA1144

सरगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकू और बाइक जब्त

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

मुंगेली। जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश और बातचीत को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना सरगांव पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चचेरी बहन से ग्राम कापा निवासी आदित्य बंजारे बातचीत करता था। इस बात को लेकर पहले भी प्रार्थी और उसके परिवार ने आरोपी तथा उसके पिता को समझाइश दी थी, जिसके बाद बातचीत बंद करने का आश्वासन दिया गया था।

बताया गया कि 24 मई 2026 की सुबह करीब 9.30 बजे प्रार्थी अपने चचेरे भाई के साथ बैतलपुर स्थित एक साइकिल दुकान में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी आदित्य बंजारे मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और बातचीत के दौरान अचानक आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से युवक की बांयी पसली और सिर पर वार कर दिया।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही थाना सरगांव पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 109, 296 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा डीएसपी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदित्य बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

चाकू, चूड़ा और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, हाथ में पहनने वाला चूड़ा और मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी आदित्य बंजारे (19 वर्ष), निवासी ग्राम कापा, चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक भागबली जांगड़े, आरक्षक सूरज धुरी और विश्वनाथ राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!