प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में विरोध, कबीरधाम के तहसीलदार-नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर

0
IMG-20260529-WA1430

रिपोटर✒️कमलेश सिंह
कवर्धा । छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला-कबीरधाम द्वारा आज प्रदेश स्तरीय आह्वान के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहते हुए प्रशासनिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय 27 मई 2026 को उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट, अभद्र व्यवहार तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की गंभीर घटना के विरोध स्वरूप लिया गया है।

संघ ने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस प्रकार की हिंसात्मक एवं असम्मानजनक घटनाएं न केवल शासकीय कार्यप्रणाली को प्रभावित करती हैं, बल्कि शासन-प्रशासन की गरिमा एवं कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती प्रस्तुत करती हैं।

NTPC World Environment Day

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की जिला शाखा अंबिकापुर द्वारा इस घटना के विरोध में संभाग मुख्यालय सरगुजा में “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन करते हुए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस आंदोलन को प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।

इसी क्रम में जिला-कबीरधाम शाखा के समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने भी आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए आज सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं निर्भीक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना शासन एवं समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल बना रहे।

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, जिला-कबीरधाम ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है तथा इसका उद्देश्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों की सुरक्षा एवं गरिमा की रक्षा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!