मुंगेली को 6.61 करोड़ की विकास सौगात: 22 वार्डों में होंगे 63 विकास कार्य, सड़क-नाली से लेकर सामुदायिक भवन तक बदलेगी शहर की तस्वीर
उपमुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी हुई अंतिम स्वीकृति, सभी वार्डों में विकास कार्यों की बौछार
मुंगेली/ रायपुर । नगर पालिका परिषद मुंगेली के लिए राज्य शासन ने विकास का खजाना खोल दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 6 करोड़ 61 लाख 48 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति जारी कर दी गई है। इस राशि से नगर के लगभग सभी 22 वार्डों में 63 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सड़क निर्माण, आरसीसी नाली, सामुदायिक भवन, स्टेडियम विकास, मुक्तिधाम उन्नयन, घाट निर्माण, चौक सौंदर्यीकरण और विद्युत व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं।
उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के अनुमोदन के बाद जारी आदेश को मुंगेली शहर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से लंबित कई कार्यों को अब स्वीकृति मिल गई है, जिससे नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
वार्ड क्रमांक 1 : नदी किनारे पचरी और सड़क निर्माण
वार्ड क्रमांक 1 रामगोपाल तिवारी वार्ड में आगर नदी किनारे पचरी निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा सीसी सड़क टॉप कोट कार्य के लिए 4.34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 2 : मुक्तिधामों का होगा कायाकल्प
संजय अग्रवाल अस्पताल के पास स्थित मुक्तिस्थल में नवीनीकरण एवं अतिरिक्त सुविधाओं के लिए 9.53 लाख रुपये तथा सिटी कोतवाली के पास मुक्तिधाम के उन्नयन हेतु 12.38 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 3 : सड़कों का जीर्णोद्धार
असलम खान के घर से शिव मंदिर तक विभिन्न मार्गों में सीसी रोड निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 16.52 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 4 : सड़क और नाली दोनों पर जोर
वार्ड में विभिन्न मोहल्लों में आरसीसी नाली निर्माण हेतु 4.40 लाख रुपये तथा कई मार्गों में सीसी रोड जीर्णोद्धार कार्य के लिए 18.49 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
Ward क्रमांक 5 : डामरीकरण के दो बड़े कार्य
नंदी चौक से अरविंद वैष्णव के घर तक डामरीकरण हेतु 19.66 लाख रुपये तथा सिंधी कॉलोनी से इंदिरा चौक तक डामरीकरण कार्य के लिए 31.51 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 6 : सूची में पृथक कार्य नहीं
स्वीकृत सूची में वार्ड क्रमांक 6 के नाम से कोई स्वतंत्र कार्य दर्ज नहीं है।
वार्ड क्रमांक 7 : सड़क, नाली और चबूतरा निर्माण
राजघराना ज्वेलर्स से अविनाश सारथी के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण, राहुल देवांगन से शिव मंदिर तक सड़क-नाली निर्माण तथा जैतखाम के पास चबूतरा नवीनीकरण सहित कुल तीन कार्य स्वीकृत हुए हैं।
वार्ड क्रमांक 8 : स्टेडियम और नाली विकास
श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बाउंड्रीवाल निर्माण (17.62 लाख), स्टेडियम मार्ग नाली निर्माण (14.40 लाख), अशोक मेडिकल से नाला तक नाली निर्माण, पवन देवांगन से कन्हैया यादव तक सड़क एवं नाली निर्माण तथा दिलीप साहू क्वार्टर से सोनकर घर तक सड़क-नाली निर्माण सहित कई कार्य स्वीकृत हुए हैं।
वार्ड क्रमांक 9 : चौक में रोशनी और सड़क सुधार
भगवान महावीर स्वामी चौक में विद्युतीकरण कार्य तथा प्रेम आर्य के घर से गोल बाजार चौक तक बीटी टॉपिंग सहित सड़क सुधार कार्य किए जाएंगे।
वार्ड क्रमांक 10 : तीन प्रमुख सड़क-नाली प्रोजेक्ट
विनोद यादव, रमाकांत जोशी, लखन, रामदास, खूबचंद देवांगन और भरत यादव के घरों के आसपास सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण के तीन बड़े कार्य स्वीकृत हुए हैं।
वार्ड क्रमांक 11 : सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण
ठाकुरपारा स्थित सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण के साथ-साथ राजकुमार सोनकर से मोहन यादव तक सड़क टॉपिंग तथा पंडरिया रोड से लोरमी बायपास तक सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 12 : सड़क मरम्मत और नाली निर्माण
धन्नू बांधू से फुलसिया, संतराम से नरेश तथा राजू मानिकपुरी से दुर्गा मंच तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों पर राशि स्वीकृत हुई है।
वार्ड क्रमांक 13 : मैदान, सड़क और कल्वर्ट
बी.आर. साव मैदान में पाथवे निर्माण, ह्यूम पाइप कल्वर्ट निर्माण तथा विभिन्न मार्गों में सड़क नवीनीकरण सहित चार महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुए हैं।
वार्ड क्रमांक 14 : सबसे ज्यादा राशि वाला वार्ड
वार्ड 14 को सर्वाधिक लाभ मिला है। यहां सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 46.34 लाख रुपये के अलावा सड़क, नाली, कल्वर्ट एवं मरम्मत कार्यों के लिए कई अलग-अलग स्वीकृतियां जारी की गई हैं। कुल मिलाकर यह वार्ड सबसे अधिक विकास कार्यों वाला वार्ड बनकर उभरा है।
वार्ड क्रमांक 15 : सड़क और नाली विस्तार
बायपास रोड से पचरीघाट तक सड़क निर्माण, पंकज सिंह से कैलाश यादव तक सीसी सड़क तथा विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
वार्ड क्रमांक 16 : सड़क, नाली और पुलिया
कलीम तंवर, इंदिरा डाहिरे, शालिनी पेंडारकर, जनक महिलांग सहित कई क्षेत्रों में नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। साथ ही सीसी रोड टॉप कोट और नई सड़क निर्माण भी होगा।
वार्ड क्रमांक 17 : सड़क निर्माण की सौगात
राठी सोनकर से लखन सोनकर तथा शशि प्रजापति के घर के सामने सीसी रोड निर्माण के लिए 11.20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 18 : सबसे बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स में शामिल
दाउपारा चौक से नवागांव-घुटेरा मार्ग तक बीटी रोड और नाली निर्माण के लिए 36.09 लाख रुपये तथा सतनाम भवन के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही बजरंगबली मंदिर से संतोष विश्वकर्मा के घर तक सड़क निर्माण भी होगा।
वार्ड क्रमांक 19 : सड़क, नाली और सामुदायिक भवन
इस वार्ड में लगभग 30 लाख रुपये के सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के अलावा 13.87 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
वार्ड क्रमांक 20 : चौक सौंदर्यीकरण
सामुदायिक भवन के शेष कार्यों के लिए 7.79 लाख रुपये तथा चौक सौंदर्यीकरण के लिए 6.93 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 21 : घाट और पचरी निर्माण का बड़ा प्रोजेक्ट
हनुमान मंदिर के पास पीपल चौक एवं निरंजन के घर के पास पचरी-घाट निर्माण के लिए 38.73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जो शहर के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है।
वार्ड क्रमांक 22 : सड़क और नाली विकास
राजेश छेदैया से लक्ष्मी छेदैया के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण तथा बिलासपुर रोड से विमला श्रृंगार सदन तक नाली निर्माण के लिए राशि मंजूर की गई है।
शासन की सख्त चेतावनी
शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्यों की जियो-टैगिंग होगी, विवादित अथवा निजी भूमि पर निर्माण नहीं कराया जाएगा, तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित तकनीकी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की इस स्वीकृति को मुंगेली के विकास के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। अब नागरिकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नगर पालिका परिषद इन कार्यों को कितनी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारती है।
देखिए आदेश 👇

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

