शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260606-WA1295

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

दो वर्षों से चल रहा था प्रेम संबंध, मस्तुरी पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

मस्तुरी/बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मस्तुरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला थाना मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम खोरसी का है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 5 जून को थाना मस्तुरी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि ग्राम खोरसी निवासी 33 वर्षीय युवक खिलावन सोनी से उसकी पहचान थी और दोनों के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी परिजनों को भी थी।

NTPC World Environment Day

पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार उससे शादी करने का आश्वासन देता रहा। आरोप है कि जब उसके माता-पिता और अन्य परिजन मजदूरी के लिए बाहर चले जाते थे, तब आरोपी उसके घर पहुंचकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था।

पीड़िता ने यह भी बताया कि 1 मई 2026 को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रायपुर ले गया, जहां अपनी बहन के किराए के मकान में रखा। बाद में शादी नहीं करने और धोखा देने की बात सामने आने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

मस्तुरी पुलिस ने आरोपी को 5 जून को गिरफ्तार कर शनिवार 6 जून को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना आगे भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!