मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान
मदनपुर महामाया मंदिर परिसर में की साफ-सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश
मुंगेली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विकास के, बदलता भारत, समृद्ध भारत” अभियान के अंतर्गत मुंगेली ग्रामीण मंडल क्षेत्र के ग्राम मदनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर भाजपा मुंगेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, स्वच्छता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान आज जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है, जिसने देश में स्वच्छ वातावरण के निर्माण को नई दिशा और गति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम में भाजपा मुंगेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष अनामिका श्रीवास, रोहित यादव, शांता यादव, हीरा सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, संस्कार श्रीवास, भावेश श्रीवास, तुषार श्रीवास, डॉ. आर.ए. श्रीवास, कावेरी श्रीवास, केवरा ठाकुर, कर्रा ठाकुर, माधव ठाकुर, बली ठाकुर, चंद ध्रुव, दुर्गा साहू, कमलनारायण निर्मलकर, लुटवा निषाद, चिंता यादव, रामा पाटले तथा हरिश श्रीवास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

