बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान- केन्द्रीय गोंड महासभा पुरखा के बनाये रूढ़ी,परंपरा व गोंडी संस्कृति पर हुवा मंथन
मुंगेली । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली में याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों में चलने के लिए आह्वान किया। समय के साथ चलना उत्कृष्ट समाज की पहचान होती है इसी तारतम्य में रूढ़िजन्य परंपरा से युक्त गोंड समाज के द्वारा बड़ादेव ठाना सरगांव में प्रकृति शक्ति बूढ़ा देव की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र मरावी जिलाध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली, विशिष्ट अतिथि कौशल कुंजाम महामंत्री के. गो. महासभा, जीवन मरावी जिला प्रचार सचिव, रामूलाल श्याम जिला कोषाध्यक्ष के. गो. महासभा, मंजू केशर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के. गो. महासभा, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राजा शाह छेदैहा जिलाध्यक्ष गों. ग. पार्टी मुंगेली, डॉ. सूरज सिंह मरई अति. जिलाध्यक्ष गों. ग. पार्टी मुंगेली की उपस्थिति रही।

बता दें कि केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज और देश के लिए किए गए समर्पण की भावना को याद कर उनके बताए गए आदर्शों, जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा करने पीछे नहीं हटने का संकल्प लिया। मुंगेली महासभा ने समय के साथ चलने व समाज के अस्तित्व को बनाए रखने समाज के रूढ़िजन्य, रीति नीति पर महामंथन किया गया जिसमें युवाओं को समाज से जोड़ने, नशा से दूर, शिक्षा व व्यवसाय पर जोर, एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को पढ़ाओ, मातृ शक्तियों को सम्मान के साथ समाज के विकास में उनकी सहभागिता, समाज की कुरीतियों को दूर करने, आदिवासी संस्कृति को सुरक्षित रखने के साथ सशक्त समाज व राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा हम आदिवासी है और इस देश के मूल निवासी है हमें अपने संस्कृति पर गर्व है। समाज संगठित रहे, अपने वीर सपूतों के बताए मार्ग पर समाज को चलने कहा व तीन संस्कार जन्म, विवाह व मृत्यु संस्कार को कम खर्च में सादगी के साथ संपन्न व नेग दस्तूर में कपड़े के जगह रुपया पैसा से परिवार का सहयोग करे इस बात का कड़ाई से पालन करने समस्त समाज को को कहा गया। के. गो. महासभा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा समाज के लिए शहीद हुए जिसके शहादत दिवस के अवसर पर गोंडवाना आदिवासी समाज कार्यक्रम आयोजित कर उनके कार्यों को याद किए। आगे गोंड समाज को संगठित कर सबका सम्मान करते हुए अपने समाज को आगे बढ़ने कहा। इस दौरान नाथू राम ध्रुव प्रवक्ता, शैलेंद्र ध्रुव जनजाति सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, दीपेश ध्रुव सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष ( युवा प्रभाग ), कन्हैया छेदैहा, मोहन छेदैहा, भरत पोर्ते, सुखलाल मरकाम, हरिचरण छेदैहा, रामजी मरकाम, रिखीराम मरकाम, डोमन ध्रुव, मोतीराम जगत, लक्ष्मी ध्रुव, राजा ध्रुव, तुलसी ध्रुव, दिलीप जगत, पवन नेताम, श्रवण पोर्ते, रामचरण मरकाम, गुहरा मरावी, लखनू नेताम व भूमका मरकाम सहित जिले भर के सैकड़ों की संख्या में गोंड समाज के पदाधिकारी, महिला, पुरुष व युवा शामिल रहे।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

